चम्पावत, जनवरी 6 -- लोहाघाट । स्टेशन बाजार क्षेत्र में जल संस्थान की पाइपलाइन का गेट वाल्व खराब होने से सड़कों पर लगातार पानी बह रहा है। इससे हजारों लीटर पानी की बरबादी हो रही है। लोगों ने जलसंस्थान से लीकेज को ठीक करने की मांग उठाई है। मंगलवार को पूर्व सभासद राज किशोर साह, प्रकाश चन्द्र, राम सिंह, हरिश चन्द्र, जगदीश सिंह आदि ने कहा कि नगर में एक तो वैसे ही पेयजल की किल्लत रहती है। इसके बाद लीकेज के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी की बरबादी हो रही है। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा कि डीएम ने जलसंस्थान को लीकेज बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिसके बाद भी नगर में कई जगह लीकेज के कारण पानी बरबाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि लीकेज के कारण मुख्य स्टेशन बाजार में भी पानी आने के कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.