झांसी, नवम्बर 26 -- झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं तीन पर जारी काम ने जोर पकड़ लिया है। प्लेटफार्म पर भारी भरकम मशीनों का जमावड़ा लगा हुआ है। काम को जल्दी से जल्दी पूरा करने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। यहां पटरियां और स्लीपर उखाड़े जा रहे हैं। ऐसे में पूरे प्लेटफॉर्म को रेलवे ने ट्रेनों के आवाजाही के लिए बंद कर दी है। बुधवार से इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं, दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने 31 ट्रेनों को झांसी से पहले ही डायवर्ट कर दिया है। लंबी दूरी की 31 ट्रेनों को झांसी से पहले के स्टेशनों से डायवर्ट किए जाने के बाद यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिन यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे ट्रेन में सवार होने के बाद फंस गए। कई यात्रियों ने इस पर रेलवे से...