जमशेदपुर, जून 24 -- टाटानगर स्टेशन पार्किंग के पाथवे से सोमवार सुबह 60 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्टेशन ड्यूटी रेल कर्मचारियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने में यूडी के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि ऑटो चालकों ने रेल कर्मचारियों को पाथवे में महिला का शव होने की जानकारी दी थी। इधर, जीआरपी महिला की पहचान करने में जुटी है, ताकि शव परिजनों को सौंप सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.