समस्तीपुर, फरवरी 22 -- समस्तीपुर। माकपा समस्तीपुर लोकल ने समस्तीपुर स्टेशन से बेंगलुरु, दिल्ली, अमृतसर जाने वाली ट्रेन समस्तीपुर से परिचालन करने, समस्तीपुर स्टेशन परिसर में स्थाई तिरंगा झंडा लगाने सहित 19 सुत्री मांगों को लेकर धरना दिया। अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह ने की। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन अधीक्षक से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र सौंपा। मौके पर माकपा नेता शाह जफर इमाम, उपेंद्र राय, रामप्रकाश यादव, अनिल कुमार राय, बैधनाथ राय, लाल बहादुर राय, मो. अयूब, गणेश महतो, सोनेलाल पासवान, राकेश पासवान, बिगन कुमार मो. महफूज़, पलट साहनी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.