आजमगढ़, जनवरी 8 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शौचालय की व्यवस्था न होने से यात्रियों की फजीहत हो रही है। लोग खुले में शौच के लिए विवश हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद शौचालय की व्यवस्था नहीं की जा रही है। सरायमीर रेलवे स्टेशन पर हाल में ही करोड़ों की लागत से छह सौ मीटर लंबा प्लेटफार्म तैयार किया गया। एक नंबर प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर पूर्व में महिला एवं पुरुष शौचालय की व्यवस्था की गई थी। शौचालय में ताला लटकता रहता है। प्लेटफार्म के पूर्वी हिस्से में एक भी शौचालय न होने से छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। जबकि प्लेटफार्म नंबर दो पर बने शौचालय का दरवाजा तक गायब हो गया है। देखरेख के अभाव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसमें पानी तक कि व्यवस्था नही की गई है। ऐसे में ल...