मधेपुरा, जनवरी 6 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। बढ़ते ठंड के मद्देनजर दौराम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं खोले जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है। रेल मंत्रालय यात्री सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष-सह पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला ने डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा और सीनियर डीसीएम अन्याय स्मृति से रेलवे स्टेशन का नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड के मद्देनजर रेल गाड़ी का इंतजार यात्रीगण खुले प्लेटफॉर्म पर करते है, जहां भीषण ठंड से यात्रीगण ठिठुरते रहते है। ठंड से बचाव को लेकर सरकार व रेल प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। इस स्थिति में रेल गाड़ियों का इंतजार करने वाले यात्रियों को अगर ठंड लगती है या कुछ अनहोनी हो जाती है तो इसकी सारी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी। मामले में युवा साम...