देवघर, फरवरी 19 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट जूलन टोपयो के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 69 व्यक्तियों को पकड़ा गया। सभी अलग-अलग प्रकार के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। इनमें महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करना, सामान अथवा लगेज बोगी में सफर करना, स्टेशन परिसर में धूम्रपान करना, स्टेशन क्षेत्र में न्यूसेंस फैलाना तथा नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना जैसे मामले शामिल हैं। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.