लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- पलिया के रेलवे स्टेशन पर आकर अपने यूट्यूब चैनल रील व वीडियो अपलोड करने वालों के साथ ही धूम्रपान करने वालों पर मैलानी आरपीएफ ने कार्रवाई का डंडा चलाया है। टीम ने कई लोगों से जहां जुर्माना वसूला है वहीं करीब आठ लोगों को अपने साथ लेकर मैलानी गई है। बताते चलें कि आएदिन रेलवे स्टेशन पर रील बनाने वालों का तांता लगा रहता है और वह अपने यूट्यूब व सोशल मीडिया के चैनलों पर रील आदि बनाकर पलिया रेलवे स्टेशन के बारे में बताते हैं। इसके अलावा कई ऐसे अराजक तत्व भी होते हैं जो नशा आदि करने के लिए रेलवे स्टेशन को ही अपना अड्डा बना लेते हैं। ऐसे में मैलानी आरपीएफ की तरफ से सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसमें वीडियो आदि बनाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला है। इसके अलावा बगैर प्लेटफार्म टिकट लेने के साथ ही गल...