देहरादून, मार्च 8 -- रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए स्टेशन के कर्मचारी और वेंडर्सों की बैठक ली। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने को कहा है। कहा कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है, स्टेशन पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। आरपीएफ और जीआरपी से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। कूलियों को यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार करने को कहा। इस मौके पर आरपीएफ के पंकज यादव, सीपीएस सुमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.