हाजीपुर, जनवरी 29 -- महनार, संवाद सूत्र। हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक मोबाइल झपटमार को यात्रियों व स्थानीय लोगों ने पकड़कर डायल 112 पुलिस टीम के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब बलिया से चलकर सियालदह जाने वाली ट्रेन महनार रोड स्टेशन पर रुकी हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला यात्री का मोबाइल छीन लिया और ट्रेन से कूदकर भागने का प्रयास किया। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। लोगों ने झपटमार के पास से छीना गया मोबाइल बरामद कर पीड़ित महिला को सौंप दिया। घटना को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की हल्की पिटाई...