फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- थाना टूंडला जीआरपी क्षेत्र छलेसर स्टेशन पर एक युवक का शव पडा मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। छलेसर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक युवक का शव लोगों ने पड़ा देखा। शव का पता चलते ही वहा काफी लोग एकत्रित हो गए। शव को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा थी। जानकारी मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक की आयु करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी के अनुसार वह शराब पीने का आदी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.