मोतिहारी, जनवरी 3 -- चकिया । घने कोहरे और सर्दी के सितम से चकिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हाल बेहाल दिखाई दिया। घने कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इसकी वजह से ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस कड़कड़ाती ठंड में ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। चकिया रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठिठुरते नजर आए। ठंड इतनी अधिक है कि सभी यात्री काफी परेशान नजर आए। यात्रियों को फर्श पर प्लास्टिक बिछा कर दिन हो या रात गुजारना पड़ रहा है। सभी यात्री अपने अपने घर से कंबल और चादर लेकर आए थे। तथा उसे ओढ़ कर ठंड के ठिठुरन से बचने का प्रयास कर रहे थे। चकिया रेलवे स्टेशन पर इस कड़ाके की ठंडी में यात्री सप्तक्रांति ट्रेन एवं पैस...