गाजीपुर, मई 23 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर घरों का गंदा पानी गिराए जाने से स्टेशन सहित चट्टी पर आने जाने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न करायें जाने के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन को जाने वाले रास्ते पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी गिराया जा रहा है। इसके चलते रेलवे स्टेशन सहित चट्टी पर आने जाने वाले लोगों को प्रतिदिन काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दर्जन भर से अधिक गांव के लोग ताजपुर चट्टी होते हुए प्रतिदिन इस मार्ग से रेलवे स्टेशन को आते- जाते हैं। सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को करना पड़ता है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.