बक्सर, जून 8 -- पेज तीन के लिए ------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने स्थानीय स्टेशन पर भोजपुर जिले के एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 02-03 पर एक युवक को एक स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह मोबाइल किसी पैसेंजर गाड़ी के यात्री का है, जिसे उसने चुरा लिया है। युवक ने अपना नाम अभिमन्यु कुमार सिंह बताया। वह भोजपुर जिला के बिहियां थाना के कौड़िया गांव निवासी कौशल सिंह का पुत्र है। आरपीएफ ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.