बक्सर, फरवरी 21 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइलों और गहनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक आर्टिफिशियल नेकलेस व एक जोड़ा ईयर रिंग बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम महावीर भुइयां (19) बताया। वह राजपुर थाना के मगरांव निवासी मुन्ना भुइयां का पुत्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...