बलिया, दिसम्बर 6 -- बलिया। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जनपद पहुंच रही टीमों के खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शनिवार को पहुंचे राजस्थान, मणिपुर, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल आदि टीमों के खिलाड़ियों का स्टेशन पर उपस्थित स्वागत समिति के अध्यापकों ने मालार्पण किया। इसके बाद वाहनों से खिलाड़ियों को निर्धारित होटलों तक पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...