लखनऊ, अक्टूबर 4 -- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनाए जा रहे उपायों पर गंभीरता बरतें। यह बात उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शनिवरा को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लखनऊ - उन्नाव - रायबरेली खंड के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करने के दौरान दिए। निरीक्षण की शुरुआत मानकनगर स्टेशन से हुई। यहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया। अमौसी स्टेशन पर नई रेल लाइन की स्थिति देखी। उसके बाद उन्नाव स्टेशन का निरीक्षण किया। कानपुर लेफ्ट बैंक ब्रिज स्टेशन तथा टकिया स्टेशन का जायजा लिया। लालगंज स्टेशन पर यात्रियों से कर सुधार कार्यों पर फीड बैक लिया। यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.