जौनपुर, नवम्बर 27 -- सतहरिया। बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर एक ही टिकट काउंटर होने से यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें टिकट लेने के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। टिकट लेने के चक्कर में कई यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है। वहीं किसी दौड़ कर ट्रेन पकड़ने का जोखिम उठाना पड़ रहा है। काउंटर पर भीड़ होने से धक्का मुक्की भी होती है। शादी विवाह के दौर में काफी भीड़ चल रही है। गुरुवार को सुबह दस बजे टिकट लेने के लिए यात्रियों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। वाराणसी जा रहे संजय गुप्ता, दयालु राम, शिवम शुक्ला, रमेश सिंह ने बताया है कि .एक काउंटर होने से टिकट लेने में परेशानी हो रही है। ट्रेन आने से कुछ देर पहले काउंटर खोला जाता है जिससे यात्रियों की भीड़ काउंटर पर उमड़ पड़ती है। लोगों ने स्टेशन पर दो टिकट का...