समस्तीपुर, फरवरी 21 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 व 5 स्थित फुट ओवरब्रिज के नीचे अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान रामाकांत पासवान के रूप में हुयी है। वह रोसड़ा थाना के अहिरा कल्याणपुर वार्ड 03 का रहने वाला बताया गया है। उसके पास तीन बोतल शराब जब्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...