पीलीभीत, जनवरी 14 -- पूरनपुर। स्टेशन परिसर में युवकों ने केक काटकर जश्न मनाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी लगते ही जीआरपी ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। सोशल मीडिया पर सक्रिय एक युवक ने दस हजार फालोवर पूरे होने पर अपने दोस्तों को रेलवे स्टेशन परिसर में बुलाया। उसके बाद परिसर में ही केक काटकर जश्न मनाया। उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दर्जन भर से अधिक युवक बाइकों के साथ जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। जानकारी लगते ही जीआरपी ने वीडियो की जांच पड़ताल की। जीआरपी चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि कुछ युवकों के स्टेशन के पास सड़क पर केक खाने का वीडियो मिला है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एसओ जीआरपी ने बताया कि वीडियो पुरानी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.