चंदौली, मार्च 18 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन परिसर स्थित पार्सल कार्यालय के समीप आरपीएफ जवान की बाइक चोरी हो गई थी। सोमवार को सीवीटीवी कैमरा चेक करने पर पता चला कि चोरी की घटना 12 मार्च की है। पीड़ित जवान ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी मामले की छानबीन करने में जुटी है। स्टेशन परिसर के पार्सल कार्यालय के समीप वाराणसी में तैनात आरपीएफ जवान कोमल सिंह अपनी बाइक बीते 12 मार्च को रखकर ड्यूटी चला गया। वही ड्यूटी समाप्त होने पर देर रात जवान बाइक लेने पहुंचा। लेकिन बाइक नहीं मिली। इस दौरान पीड़ित सिपाही 112 पर सूचना दी। वही ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया। जीआरपी कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.