जमशेदपुर, मार्च 29 -- टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने पोर्टिको एरिया में अवैध ढंग से वाहन पार्किंग करने के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा। आरपीएफ ने सभी को रेलवे अदालत में पेश किया, जहां से अवैध पार्किंग के आरोपी जुर्माना देकर रहा हो गए। आरपीएफ के अनुसार, स्टेशन के ड्रॉपिंग लाइन में भी गाड़ी नहीं खड़ी करनी है। यात्री को उतारकर वाहन को ले जाने का नियम है, लेकिन लोग पालन नहीं करते हैं। दूसरी ओर, टाटानगर के आरपीएफ जवान स्टेशन एवं ट्रेनों से अवैध रुप से खाद्य सामग्री व पानी बेचने वाले हॉकर और कोच की गेट पर बैठकर यात्रा करने वालों को पकड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.