मोतिहारी, मार्च 29 -- मोतिहारी। शहर के स्टेशन-जानपुल रोड में शांतिपुरी मुहल्ले की गली-1 व दो में बसे लोगों के दिन बहुरनेवाले हैं। मुख्य सड़क के किनारे बने तकरीबन 25 साल पहले बने अधूरे नाले के निर्माण की दिशा में निगम प्रशासन ने पहल शुरू की है। मुहल्ले में शुक्रवार को जेसीबी के माध्यम से मुख्य नाला की खुदाई शुरू की गई। बता दें कि हिन्दुस्तान ने बोले मोतिहारी में 28 मार्च के अंक में शांतिपुरी मांगे नालों की निकासी, सड़क-स्लैब की मरम्मत व सफाई शीर्षक से मुहल्ले के लोगों की समस्या को उजागर किया था। लोगों ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि मुख्य नाले के निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुहल्ले में नाले का पानी भर जाता है। मुख्य नाले में स्टेशन चौक के बाद की सभी गलियों के नाले का पानी गिरता है। इसकी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी मुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.