पटना, दिसम्बर 18 -- शहर में जाम से निजात नहीं मिल रही है। हर रोज शहर के अलग-अलग इलाके में जाम से परेशानी हो रही है। यही आलम गुरुवार को भी रहा। स्टेशन गोलंबर से लेकर चिड़ियाटांड़ पुल तक वाहन रेंगते रहे। यहां फ्लाईओवर से लेकर मुख्य सड़कें जाम रहीं। यह स्थिति दोपहर 12 बजे से शुरू हुई और देर शाम तक रही। चिड़ियाटांड़ पुल से लेकर स्टेशन गोलंबर के मुख्य पथों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे कई लोगों की ट्रेनें छूट गईं। दोपहर में कई जगहों पर एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी रही। जाम की समस्या इतनी नासूर बनी हुई कि इससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शाम के समय काम से थक-हारकर घर लौट रहे लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। वाहनों का दबाव बढ़ने से परेशानी कंकड़बाग फ्लाईओवर से लेकर चिड़ियाटांड़ पुल तक वाहनों की लंबी कतारें रही। चार पहिए वाहनों से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.