जमशेदपुर, जून 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन निकास गेट पर भी इधर-उधर खड़ी सात ऑटो को आरपीएफ ने जब्त कर लिया। वहीं, चालक के खिलाफ पोस्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की है। बताया जाता है कि, यात्रियों ने ऑटो चालक द्वारा स्टेशन गेट जाम करने की शिकायत डीआरएम से की थी। इसके बाद टाटानगर स्टेशन निदेशक ने ऑटो चालकों की मनमानी रोकने पर जीआरपी-आरपीएफ के साथ बैठक की थी। इधर, आरपीएफ ने चालकों को गेट पर ऑटो खड़ा न करने की चेतावनी दी है, अन्यथा गिरफ्तार कर जुर्माना वसूला जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.