नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ नई पार्किंग व्यवस्था के बाद से कैब चालक एवं यात्रियों में आए दिन बहस की घटनाएं हो रही हैं। स्टेशन परिसर में प्रवेश पर 30 रुपये शुल्क होने के चलते कैब चालक अंदर जाने को तैयार नहीं है। इसलिए वह यात्रियों को मुख्य सड़क पर उतारने लगे हैं और इसकी वजह से वहां पर व्यस्त समय में जाम की समस्या रहती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के शुल्क कैब कंपनियां यात्रियों के किराये में ही जोड़ लेती हैं। वहीं कैब कंपनियों की तरफ से इसे लेकर कोई टिप्पणी नही की गई है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ बीते 25 दिसंबर से नई पार्किंग व्यवस्था शुरु हुई है। इसमें जहां एक तरफ आम यात्रियों के लिए बैरियर से प्रवेश के बाद 8 मिनट का समय निशुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.