संभल, फरवरी 4 -- स्टेशन के बाहर सोमवार रात एक किशोर के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंचे पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। मौलागढ़ निवासी एक किशोर अपने दादा को लेने चंदौसी रेलवे स्टेशन सोमवार की रात आया था। इसी दौरान किशोर की युवकों से कुछ कहासुनी हो गई। तो युवको ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किशोर ने जब अपने पिता को सूचना देकर बुलाया तो युवकों उसके पिता के साथ भी मारपीट की। इस दौरान वहां भारी भीड़ लग गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जो दोनों पक्षों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक अनुपम तोमर ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...