नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ नई पार्किंग व्यवस्था के बाद से कैब चालक अंदर जाने में कतरा रहे हैं। स्टेशन परिसर में प्रवेश पर लगने वाले 30 रुपये के शुल्क से बचने के चक्कर में कैब चालक यात्रियों को सड़क पर ही उतार दे रहे हैं। इस कारण जहां स्टेशन के गेट पर जाम लग रहा है। वहीं, यात्रियों से कैब चालकों की बहस भी हो रही है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि इस तरह के शुल्क कैब कंपनियां यात्रियों के किराए में पहले ही जोड़ लेती हैं। वहीं, कैब कंपनियां इस मामले में चुप्पी साधे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ बीते 25 दिसंबर से नई पार्किंग व्यवस्था शुरू हुई है। इसमें जहां एक तरफ आम यात्रियों के लिए बैरियर से प्रवेश के बाद 8 मिनट का समय निशुल्क है। वहीं, कैब चालक से 30 रुपय...