जमशेदपुर, फरवरी 2 -- टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन की सही घोषणा नहीं होने से रविवार दोपहर दर्जनों यात्री भड़क उठे और स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर हंगामा किया। यात्रियों का आरोप है कि लोकल ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की घोषणा में पूछताछ केंद्र के कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं, जिससे कई बार उन्हें दौड़कर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। सूचना के अनुसार, यात्रियों की भीड़ ने स्टेशन निदेशक से भी इसकी शिकायत की, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। यात्रियों के हंगामे की सूचना पर आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गए और सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। जानकारों के अनुसार, दोपहर तीन बजे के बाद एक साथ तीन ट्रेनों के आने की घोषणा की गई थी, लेकिन यात्रियों का कहना है कि समय पर और स्पष्ट सूचना नहीं दी गई, जिससे भ्रम की स्थिति बनी।

हिंदी हिन्दुस...