सासाराम, जनवरी 8 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम नगर थाने की पुलिस ने नकली नोट की गड्डी से झांसा देकर ठगी करते दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गुरुवार शाम प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि सासाराम स्टेशन के पास नकली नोटों की गड्डी से झांसा देकर कुछ लोग बाहर से लौटने वाले मजदूरों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीपीओ के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में नोखा थाना क्षेत्र के बिषैनीखुर्द निवासी 31 वर्षीय सोनू कुमार, 21 वर्षीय दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ठगी किए गए आठ हजार रूपए, नकली नोटों की गड्डी एवं दो मोबाइल भी जब्त किये गए। प्रेसवार्ता में नगर थानाध्यक्ष राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.