जमशेदपुर, फरवरी 22 -- टाटानगर स्टेशन इन गेट से पोर्टिको में जाने का रास्ता शनिवार को पूरी तरह बंद हो गया। पहले चार मीटर जगह छोड़ा गया था ताकि आपात स्थिति में या वीआईपी की आवाजाही हो सके। दूसरी ओर जनरल टिकट काउंटर के सामने भी ड्रॉपिंग लाइन से लेकर आउट गेट तक डिवाइडर बनाने का काम शुरू है। सभी तरह से घेराबंदी होने के कारण ट्रेन से उतरे यात्रियों की भीड़ में बाहर निकालने के दौरान धक्का मुक्की की स्थिति हो सकती है। लेकिन घेराबंदी को लेकर डीआरएम के आदेश पर सुरक्षा अधिकारियों ने भी चुप्पी साध रखी है। अभी ड्रॉपिंग लाइन या पोर्टिको गेट पर स्टील एंगल में सिर्फ इतनी जगह है कि व्हीलचेयर जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...