समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर फुट ओवरब्रिज के निकट से जीआरपी ने शुक्रवार को 11 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी समस्तीपुर के सअनि नवीन सिंह व धुरंधर सिंह संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को ओवरब्रिज पर एक बैग लेकर तेजी से चढ़ते देखा। उसकी एक्टिविटी संदिग्ध लगने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह और तेजी से भागने लगा। जिसे जीआरपी के कर्मियों ने घेर कर बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से विभिन्न ब्रांड के करीब 11 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पकड़े गये आरोपी की पहचान स्थानीय नगर थानांतर्गत दुधपुरा निवासी छोटू कुमार के रूप में हुयी है। बरामद शराब का मूल्य करीब 13560 रुपये आंका गया है। जीआरपी आरोपी को गिरफ्तार करते हुय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.