बेगुसराय, फरवरी 21 -- बेगूसराय। स्टेशन की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। सफाई के लिए प्रयुक्त होने वाली अधिकतर मशीन करीब एक माह से खराब पड़ी है। इलेक्ट्रिक एवं बैट्री चालित इन सभी मशीन की या तो बैट्री खराब है या मोटर खराब पड़े हैं। सफाई के नाम पर इन खराब मशीन को ही प्लेटफार्म पर घुमाकर सिर्फ फोटो खींचा जा रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म के हालात ऐसे बने हैं कि सभी जगह फर्श में धाग-धब्बे व धूल जमा रहते हैं। इन सब की देखरेख करने वाले अधिकारी भी सिर्फ कागजी खानापूरी कर सफाई व्यवस्था को चूना लगा रहे हैं। सफाई में लगने वाले कर्मियों की संख्या भी आठ की जगह चार ही रह गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...