जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों की मंगलवार को स्टेशन निदेशक सुनील कुमार के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने यात्री सुविधाओं में सुधार, स्टेशन परिसर की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, खानपान और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी भी चर्चा का केंद्र रही। बैठक में समिति के पांच में से चार सदस्य शामिल हुए। रेलवे उपयोगकर्ताओं की सुविधा और सार्वजनिक महत्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों ने अपने सुझाव और प्रस्ताव रखे, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर भी मौजूद थे, जिन्होंने सदस्यों की शिकायतों और सुझावों पर रेलवे की ओर से किए जा रहे प्रयासों और कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि रेलवे सलाहकार समिति से प्राप्त सुझावों के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.