प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कटैया नेवादा गांव में खेत जाते समय विद्युत पोल के स्टे वायर के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। लीलापुर थाना क्षेत्र के कटैया नेवादा निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार प्रजापति रविवार सुबह करीब सात बजे घर के बगल खेत में टहलने जा रहा था। खेत की मेड़ पर विद्युत पोल का स्टेवायर टच होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना घर आई तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। धर्मेंद्र खेती करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घटना के बाद से पत्नी मंजू देवी और दो बेटियों की रो-रोकर हालत बिगड़ गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.