फिरोजाबाद, दिसम्बर 21 -- थाना उत्तर क्षेत्र में बालू से भरे ट्रैक्टर ने कहर बरपा दिया। पहले ट्रेक्टर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। पुलिस थाने ले जाने लगी तो ट्रैक्टर चालक चलते ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। ट्रैक्टर थाने के सामने खड़ी बाईकों पर चढ़ गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बालू से भरे ट्रैक्टर ने रविवार सुबह बेकाबू होकर सुभाष तिराहे के पास ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दौरान चौराहा पर मौजूद पुलिस ने ट्रेक्टर को पकड़ लिया तथा ट्रैक्टर को लेकर थाने जाने लगी। थाने जाते वक्त ही अचानक चालक चलते हुए ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। चालक के स्टेयरिंग से हटते ही अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर थाने के सामने खड़ी एक स्कूटी एवं बाइक पर चढ़ गया। स्कूटी के साथ में दो बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इससे ...