नई दिल्ली, जनवरी 27 -- बॉलीवुड एक्टर अभय देओल आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके फैंस को उनकी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी दी। अभय देओल ने अपनी इस पोस्ट में फैंस को बताया कि साइटिका की वजह से वो घुटनों और स्लिप डिस्क के दर्द से बेहद परेशान रहे। लेकिन स्टेम सेल थेरेपी से उन्हें अपने दर्द में काफी राहत मिली है। अभय की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके फैंस स्टेम सेल थेरेपी और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में जरूर जानना चाहते होंगे। जिसके लिए हमने बात की फोर्टिस (गुड़गांव) के हेमेटोलॉजी, हेमेटो ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट (BMT) डॉ. राहुल भार्गव से।क्या होती है स्टेम सेल थेरेपी ? स्टेम सेल थेरेपी एक प्रकार का चिकित्सा उपचार है, जिसमें स्टेम सेल्स का...