चम्पावत, फरवरी 19 -- लोहाघाट। डायट में जिला स्तरीय स्टेम ओलंपियाड प्रतियोगिता हुई। जिसमें जिले के कक्षा सात के 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जीआईसी बाराकोट के तेजस अधिकारी पहले स्थान स्थान पर रहे। जबकि राउमावि पाड़ासौसेरा के प्रियांशु अधिकारी दूसरे और राउमावि सल्ली की तनुजा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रभारी प्राचार्य डा.आशुतोष वर्मा ने सम्मनित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...