देवरिया, नवम्बर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय तिवारी और जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय कर शुभारंभ किया। पहले दिन नॉक आउट आधार पर तीन मैच खेले गए। पहला मैच स्टेडियम रेड व कमला क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। स्टेडियम रेड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कमला क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। इसमें अमन ने 23 और जमाल ने 14 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम रेड के अकित ने दो और आदित्य, दीपक व प्रिंस ने ने एक-एक विकेट चटकाए। 60 रनों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.