लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम, लोहरदगा में भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के आने के अलावा राजनीतिक के धुरंधर के यहां पहुंचने के कारण लोहरदगा में सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए थे। शहर से लेकर स्टेडियम पहुंचने वाली तमाम सड़कों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। छोटे-छोटे सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे। स्टेडियम और आसपास ही लगभग 2000 से अधिक जवान को तैनात किया गया था। तमाम गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। 50 से अधिक पुलिस अधिकारी स्टेडियम में ही मौजूद थे। तमाम गतिविधियों पर उनकी नजर थी। मौके पर दिशा निर्देश देते हुए भी कई अधिकारी दिखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बड़ी संख्या में जनजातीय महिलाएं भी पहुंची थी। उनके द्वारा पाईका नृत्य का प्रस्तुति दिया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.