फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। एनआईटी स्थित निर्माणाधीन नाहर सिंह स्टेडियम में दौड़ लगाने गए एक युवक के साथ निजी सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की। उसे गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सुरक्षा कर्मियों ने भी पीड़ित युवक पर स्टेडियम में चोरी करने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना की पुलिस दोनों तरफ से शिकायत मिलने के बाद एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पहले मामले में पीड़ित सागर गांव पाली में परिवार के साथ रहता है। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि रविवार शाम वह दौड़ लगाने के लिए निर्माणाधीन नाहर सिंह स्टेडियम में गया था। इस दौरान वह स्टेडियम के एक निर्माणधीन जगह पर शौच करने लगा। तभी निजी सुरक्षाकर्मी बिट्टू आदि उसपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें उसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.