बाराबंकी, फरवरी 5 -- बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मैदान पर अब लोग करीब तीन माह नहीं जा सकेंगे। क्रिकेट व फुटबाल ग्राउंड में मिट्टी पटाई के साथ लेबल किया जा रहा है। मार्किंग के साथ ही अगले सप्ताह से घास लगाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए मैदान में प्रशिक्षु खिलाड़ी व मार्निंग वॉक करने वालों का प्रवेश वंचित कर दिया गया। आउटडोर गेम नहीं होंगे इंडोर गेम के लिए ही स्टेडियम खुला रहेगा। बता दें कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम में कई कार्य किए जा रहे हैं। स्टेडियम को करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से संवारा जा रहा है। मैदान को ऊंचा करने के लिए मिट्टी पटाई, चारों ओर नाला निर्माण, पवेलियन का कायाकल्प का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वालीबाल व बास्केट बाल का सिंथेटिक कोट बनाने का कार्य चल रहा है। क्रिकेट मैदान को लेबल करने और घास लगाने के लिए बु...