करगहर (सासाराम), जनवरी 10 -- बिहार के रोहतास जिले के करगहर में स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े में ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहशत का फैल गई। घटना स्थानीय जगजीवन राम स्टेडियम की बताई जा रही है। अपराधियों ने में शुक्रवार को लगभग 6 राउंड फायरिंग की। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ी और अन्य लोग डर के मारे वहां से जान बचाकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों का अपराधियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। गनीमत रही कि अपराधियों ने सभी गोलियां हवा में चलाईं, जिससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इस घटना के बाद से स्टेडियम के पास के रिहायशी क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। फायरिंग करने वाले बदमाश नकाबपोश थे और बाइक पर आए थे। कुछ खिलाड़ियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.