दरभंगा, मई 11 -- बिरौल। भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित सामाजिक संपर्क टोली की बैठक में भाग लेने के बाद भाजपा दरभंगा पूर्वी जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से डिप्टी सीएम को अवगत कराया। श्री चौधरी ने डिप्टी सीएम से बिरौल के सुपौल खोरागाछी खेल मैदान में अधूरे पड़े स्टेडियम के निर्माण को पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व ठेकेदार ने स्टेडियम का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। इसे पूरा किया जाना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को पाग-चादर से सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.