बेगुसराय, जून 22 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सरकार खेल को बढ़ावा देना चाहती है। युवा पीढ़ी को खेल से जोड़ना चाहती है। सरकार युवाओं को खेल के माध्यम से अपना भविष्य तलाश करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में एक खेल स्टेडियम और हर पंचायत में खेल मैदान निर्माण की सरकार की योजना है। इस कड़ी में खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय के मैदान को खेल स्टेडियम बनाने की योजना है। इस योजना की स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 9 लाख रुपए की प्राककलित राशि से खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय मैदान को खेल स्टेडियम के रूप में परिणत किया जाएगा परन्तु इस मैदान में मिट्टी भराई करवाने की आवश्यकता है। इस मैदान में मिट्टी भराई का कार्य नहीं शुरू किया गया है। इससे खेल प्रेमियों में निराशा देखी जा रही है। बताते चलें कि पिछले दिनों बेगूसराय के नए उप विकास आयुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.