कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला खेल कार्यालय कौशाम्बी की ओर से सुशासन सप्ताह मनाए जाने के उपलक्ष्य में बुधवार को को जिला स्पोटर्स स्टेडियम कौशाम्बी में जिला स्तरीय 5 ए-साइड जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। शुभारम्भ उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच स्टेडियम ए व स्टेडियम बी के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम ए के मंतेश ने पहला गोल कर के बढ़त बनायी और मुकाबला 1-0 से जीत लिया। दूसरा मैंच स्टेडियम सी व स्टेडियम डी के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम डी के सुजीत कुमार ने पहला गोल और सचिन ने दूसरा गोल करके बढ़त बनायी और मुकाबला 2-0 से जीत लिया। मैंच का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए व स्टेडियम...