बिजनौर, नवम्बर 7 -- हॉकी खेल के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला खेल कार्यालय बिजनौर द्वारा नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, बिजनौर में एक दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा हॉकी केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह हमारे देश की गौरवशाली खेल संस्कृति और एकता का प्रतीक है। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम अ की टीम ने स्टेडियम इ को रोमांचक संघर्ष में 6-5 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मौके पर वीके त्यागी, खालिद इसरार, अचल महर्षि, सरदार अली, विकास अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, विकल महर्षि, अफसर, मनोज गुप्ता, फुरकान, सुरेंद्र राणा, शबनम जैदी, बबीता शर्मा, शकील अहमद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.