खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले को सहरसा से जोड़ने वाली स्टेट हाईवे 95 में धमारा घाट और फेनगो हॉल्ट के बीच निर्माणाधीन मृत कोसी नदी पर मेजर ब्रिज के टूटे फुटपाथ का हिस्से की शुक्रवार को मरम्मत कर दी गई। उल्लेखनीय है कि फुटपाथ का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इधर पुल निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर ने कहा कि काम के दौरान उस हिस्से को हटाया गया था। फुटपाथ टूटने की बात गलत है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उस हिस्से की मरम्मत कर दी ग्ई। उल्लेखनीय है कि स्टेट हाईवे के बीच चार पुलों का निर्माण वर्ष 2024 में शुरू किया गया। जिसमें कोसी नदी, बागमती नदी, कात्यायनी पुल और काली मृत कोसी नदी पर एक मेजर ब्रिज का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...