बेगुसराय, जनवरी 8 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श थाना के सामने स्टेट हाइवे 55 पर नाले का गंदा पानी बहने से राहगीरों को खूब परेशानी हो रही है। पंकज कुमार साह, मनीष कुमार, पवन कुमार, राकेश कुमार, गोलू कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह हालत एक साल से है। बताया गया है कि स्टेट हाइवे के नाला से गंदे पानी का लीकेज हो रहा है। इसे देखने वाले कोई नहीं है। इसे लेकर राहगीरों को परेशानी होती है। प्रत्येक दिन लोग इस जगह पर गिरते हैं। ई रिक्शा पलट रही है। स्कूटी सवार महिलाएं गिर रही हैं। सभी लोग जख्मी हो रहे हैं। लेकिन इसके वावजूद किसी का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है। उक्त ग्रामीणों का कहना है कि ज़ब तक नाला की सफाई नहीं होगी तब तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। बताया गया है कि हाइवे पर नाला का पानी वहना बंद होगा तभी सड़क...