सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- पुपरी। पुपरी-मधुबनी स्टेट हाइवे पर झझिहट चौक के समीप शनिवार की रात लोहे के बोर्ड के खंभे में टकराकर ऑटो सवार दो लोग जख्मी हो गए। इसमें गंभीर रूप से जख्मी ऑटो चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि ऑटो पर सवार मृतक का चचेरा भाई आंशिक रूप से जख्मी हुए है। मृत ऑटो चालक की पहचान हरदिया गांव के स्व. रामचन्द्र राउत के पुत्र सुधीर राउत 32 वर्ष व जख्मी उसके चचेरे भाई स्व. प्रमोद राउत के पुत्र उमेश राउत 35 वर्ष के रूप में की गई हैं। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सुधीर राउत शनिवार की रात अपने चचेरे भाई उमेश राउत के साथ घर लौट रहे थे। इसी बीच झझिहट चौक से पूरब सड़क किनारे लोहे की बोर्ड से ऑटो टकरा गया। इस वजह से ऑटो चालक सहित दो लोग जख्मी हो गए। सड़क पर गम्भीर रूप से जख्मी ऑटो चालक सुधीर राउत व आंशिक रूप से जख्मी उमेश राउत को मुखिया ...